गोला: गोला में ज्वेलर्स शॉप पर दिनदहाड़े लूट, 18 साल की बेटी ने 100 मीटर तक दौड़ाकर बदमाश को गिराया, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Gola, Gorakhpur | Apr 28, 2026 गोरखपुर के गोला उपनगर के वार्ड नंबर-17 में सोमवार दोपहर ज्वेलर्स की दुकान पर लूट की वारदात हो गई। देवांश स्वर्णकला केंद्र पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और जेवर देखने के बहाने करीब 20 ग्राम सोना झपट्टा मारकर भाग निकले। दुकान मालिक राकेश वर्मा की गैरमौजूदगी में उनकी 18 वर्षीय बेटी अमृता दुकान संभाल रही थी।