बौंसी: नए बौंसी प्रखंड कार्यालय के निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
Bausi, Banka | May 7, 2025 नये प्रखंड कार्यालय के निर्माण को लेकर बुधवार करीब 1 बजे भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश, सहायक अभियंता पवन कुमार, कनीय अभियंता अनुरंजन मंडल ने स्थल निरीक्षण किया। बताया गया कि 16 करोड़ की लागत से नये प्रखंड कार्यालय का बिल्डिंग बनाया जाएगा। जिसमें करीब 2 साल का समय लगेगा। इस दौरान विभिन्न विभाग को मनरेगा या कृषि कार्यालय में शिफ्ट किया जाएगा।