आगर: श्रीकुंज गार्डन के पास सूअर पकड़ने को लेकर विवाद, कोतवाली पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज किया
आगर के श्रीकुंज गार्डन के समीप सूअर पकड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल पिता कैलाश (उम्र 32 वर्ष), निवासी ताल और उसके साथियों के साथ मारपीट हुई। सूचना पर आगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों— राम नरवाल, सरवन नरवाल, दीपू, भवानी, दिलीप, विशाल और लक्की—के खिलाफ रविवार रात 8 बजे प्रकरण दर्ज किया है।