बक्सर: बिहार सिपाही भर्ती के बाद बक्सर से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन, 1:30 बजे होंगे रवाना
Buxar, Buxar | Jun 23, 2026 बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 24 जून को बक्सर से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की दोनों पालियां 10 से 11:30 बजे और 12 से 1:30 बजे बक्सर के 10 केंद्रों पर होंगी। करीब 4338 अभ्यर्थी शामिल होंगे।