Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

*आगामी श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत शाहजहाँपुर-लखीमपुर पुलिस की अंतरजनपदीय समन्वय बैठक आयोजित, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना पसगवां जनपद लखीमपुर क्षेत्रान्तर्गत ताजपुर मुहम्मदपुर पुलिस चौकी पर अंतरजनपदीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद लखीमपुर खीरी, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी, क्षेत्राधिकारी सदर, शाहजहाँपुर, प्रभारी निरीक्षक पसगवां, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी, प्रभारी निरीक्षक उचौलिया एवं थानाध्यक्ष रोजा सहित दोनों जनपदों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक के दौरान काँवड़ यात्रा के दौरान दोनों जनपदों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस प्रबंधन, सतत भ्रमणशील पुलिस व्यवस्था, यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, असामाजिक एवं अराजकतत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, अफवाहों का त्वरित खण्डन करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया । अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि काँवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। साथ ही दोनों जनपदों की पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर सूचना का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करेगी, जिससे यात्रा निर्बाध, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जा सके । बैठक के उपरांत उपस्थित अधिकारियों द्वारा अंतरजनपदीय सीमा क्षेत्र एवं संभावित काँवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

MORE NEWS