शंभूगंज: मालडा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत किया शैक्षणिक भ्रमण
मालडा गांव के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत गुरुवार को मंदार का शैक्षणिक भ्रमण किया। गुरुवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे शैक्षणिक भ्रमण से लौटे शिक्षकों ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं को मंदार की विशेषता से अवगत कराकर उन्हें कई तरह का ज्ञान दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राएं समुद्र मंथन के दृश्य को देखकर प्रसन्नित हो गए।