गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा गिरिडीह में CBSE इन-हाउस ट्रेनिंग सह अभिभावक शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा गिरिडीह में गुरुवार को 10 बजे से CBSE इन-हाउस ट्रेनिंग 2026-27 सह अभिभावक शिक्षा संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। पूरा परिसर वैदिक मंत्रों एवं सरस्वती वंदना से गुंजायमान हो उठा। माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के उपरांत आचार्य ने उद्घाटन उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परंपरा का आधुनिक आख्यान है।।