खालवा: रेडक्रॉस सप्ताह: खंडवा में स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त जांच व दवा वितरण
खंडवा में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 2 से 8 मई तक मनाए जा रहे रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत रविवार को नगर निगम परिसर में स्वच्छता दूतों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल और डॉ. शिवशंकर गुर्जर की उपस्थिति में हुआ, जबकि अध्यक्षता चेयरमैन अखिलेश