मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में ऑल्टो सवार दबंगों ने युवती के साथ की मारपीट, पुलिस ने 1 नामजद व 3 अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के न्यू बस्ती देवपुरा निवासी मोहिनी राठौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया। बीती गुरुवार की रात्रि बस स्टैंड के वह किसी काम से आई थी। वहां पहले से मौजूद ऑटो सवार दबंगों द्वारा उसके साथ गाली गलौज की गई और मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आसपास के लोग जमा हो गए जिन्हें देखकर दबंग फरार हो गए।