सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे एसपी सिटी मुजफ्फरनगर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी सिटी अमृत जैन ने शुक्रवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्गों, संवेदनशील चौराहों और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों क