सिवनी: छात्राओं ने बढ़ाया मान, मध्यप्रदेश शासन की स्कूटी योजना का मिला लाभ
Seoni, Seoni | Apr 24, 2026 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बडोल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल शाला बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर इन छात्राओं को मध्यप्रदेश शासन की स्कूटी योजना का लाभ मिला है। इस उपलब्धि पर शाला की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।