उदवंत नगर: बामपाली से गजराजगंज ओपी पुलिस ने ट्रक पे लदा भारी मात्रा में शराब की खेप को जब्त किया
भोजपुर पुलिस ने आरा बक्सर नेशनल हाइवे स्थित बामपाली के समीप से ट्रक पर लदा 1998 लीटर अग्रेंजी शराब जब्त किया। पुलिस ने घेरा बंदी कर वाहन चेकिंग लगाकर शराब की खेप को पकड़ा साथ ही शराब धंधे में शामिल वैशाली जिले के विकास कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बोतलों की कुल संख्या 3360 है।