उदवंत नगर: रघुपुर से अवैध देशी राइफल व 32 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
उदवंतनगर।थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव से पुलिस ने एक अवैध देशी राइफल के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। तलासी के दौरान धंधेबाज के पास से एक देशी राइफल चार जिंदा कारतूस तीन खोखा विक्री का 32 लीटर देशी शराब व नगद सात हजार तीस रुपया पुलिस ने बरामद की गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान रघुपुर निवासी बबन यादव का पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुईं।