उदवंत नगर: प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर क्विज़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया था। एक ग्रुप बाबू वीर कुंवर सिंह व दूसरा वीर भगत सिंह का बच्चों का ग्रुप था। विजेता प्रतिभागी को मेडल सहित अन्य सामग्री से सम्मानित किया गया।