उदवंत नगर: बरीसवन से धोखाधड़ी मामले के एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
भोजपुर जिले के बरीसवन गांव से धोखाधड़ी मामले के आरोपित को गजराजगंज ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में तीन साल पूर्व पैसा लेन में धोखाधड़ी करने का नामजद प्राथमिकी दर्ज हुआ था। आरोपीत की पहचान बरीसवन निवासी हरेंद्र तिवारी उर्फ हरि तिवारी के रूप में हुई।