जशपुर: प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को राहत, दो मामलों में ₹8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जशपुर जनसंपर्क से बुधवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला तहसील के ग्राम बांसपतरा निवासी पायल सिंह की कुएं में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता गोवर्धन को 4 लाख रुपए की सहायता प्रदान