मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पिता को सौंपा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्रेम में बदल गई। और उसी के चलते शनिवार रविवार की देर रात एक युवक को ग्रामीणों ने। चोर समझ कर पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो। मामला प्रेम प्रपंच का निकला। जबकि युवक के पास पैसे ना होने पर युवती ने उसे गूगल पे से ₹1000 भेजे थे।