हसनगंज: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लालखेड़ा गांव में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
उन्नाव जनपद के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लाल खेड़ा गांव में युवती ने बीते बुधवार को रात तकरीबन 8:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी को भेज दिया है,