शाहजहांपुर: बीते दिन महिला आयोग की सदस्य ने महिला बंदियों से संवाद स्थापित किया
स्थापित शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी द्वारा जिला कारागार परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा वहां बंद महिला बंदियों से संवाद स्थापित कर, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बंदियों की समस्याओं के त्वरित एवं उचित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए