दनियावां: शाहजहांपुर गांव: धन संपत्ति के लिए परिजनों ने की निसंतान विधवा महिला की हत्या
Daniawan, Patna | Apr 22, 2026 शाहजहांपुर गांव में धन संपत्ति के लोभ में निसंतान विधवा महिला की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। विधवा महिला की पहचान शाहजहांपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुनील कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है की रेखा देवी अपने हिस्से की जमीन लेकर उसकी देखभाल कर किसी तरह अपना जीवन यापन करती थी। इसी जमीन के लोभ में परिजन हत्या किया है।