झाझा: खैरन गांव में सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में शोक का माहौल
Jhajha, Jamui | Jul 15, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के खैरन गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान माया देवी के रूप में हुई। पुत्र रमेश यादव ने बताया कि सांप के डसने के बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रमेश ने दोपहर 12 बजे झाझा थाना में घटना को लेकर आवेदन दिया। घटना क