पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया GMCH में मेडिकल कराने आया कैदी हथकड़ी समेत भागा, पुलिस ने दोबारा खदेड़कर पकड़ा
Purnea East, Purnia | May 2, 2026
पूर्णिया जीएमसीएच परिसर में शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पुलिस की गिरफ्त से एक मोबाइल चोर चकमा देकर भागने लगा. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका. पुलिस ने खदेड़ कर उसे दोबारा दबोच लिया. जलालगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक सहित तीन चोर को गिरफ्तार किया है.