सांगानेर: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व CM गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। वही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लाखों बच्चों के भविष्य के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने खिलवाड़ किया है। ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए