पूसा: वैनी इलाके में मोहर्रम पर्व के दौरान डीजे बजाने पर रहेगी रोक थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
वैनी थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार मोहर्रम पर्व के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया है कि इसकी सूचना सभी कमेटी को दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने पूरे इलाके के लोगों से शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास वातावरण में मोहर्रम पर मनाने को लेकर अपील किया है।