पूसा: पूसा इलाके में संगठन मजबूत करने को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
अखिल भारतीय किसान महासभा के ताजपुर के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि संगठन मजबूत करने को लेकर पुसा इलाके में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को उठाने को लेकर संगठन मजबूत किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन में जोड़ा जा सके।