हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में किसान लाइन में लगे रहे, खाद खत्म होने का लगा बोर्ड, किसानों ने कालाबाजारी का लगाया आरोप
सुमेरपुर कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में किसान कूपन लिए लाइन में लगे रहे और केंद्र प्रभारी ने खाद खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। इससे खफा किसानों ने जमकर हंगामा मचाया और केंद्र प्रभारी पर खाद की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए। कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए बृहस्पतिवार को दो ट्रक में 1100 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध हुई थी। केंद्र प्रभारी श