लखीमपुर: ढाखा में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची का जिला महिला अस्पताल में इलाज जारी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जाना हाल चाल
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढाखा गांव में झाड़ियों में जीवित नवजात बच्ची स्थानीय ग्रामीणों को दिखाई दी थी। महिला ग्राम प्रधान ने दुधमुंही बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी मितौली में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बच्ची को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही जिला महिला अस्पताल पहुंची राज्य महिला आयोग के सदस्य सुजीता कुमारी हाल-चाल जाना है।