लक्ष्मीपुर: मोहनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से गांजा और नकदी किया बरामद
मोहनपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा और नगद राशि बरामद की है। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कुल 460 ग्राम गांजा एवं 1 लाख 2 हजार 900 रुपये नकद जब्त किए गए। यह जानकारी थाना की पुलिस द्वारा 9 बजे दी गई। बताया गया कि इस मामले में पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।