राजगढ़: राजगढ़ सांसद व राज्य मंत्री बस से प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद राजगढ़ सांसद रोडमल नागर और राज्य मंत्री गौतम टेटवाल शनिवार को सुबह 11 बजे करीब नरसिंहगढ़ में आयोजित राजगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।