छिबरामऊ: कोतवाली पुलिस ने लुटेरे गैंग का किया खुलासा, 4 तमंचा व दो बाइकों के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार
छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लुटेरे गैंग का किया खुलासा। शहर के बनवारी नगर मोहल्ले में दो दिन पूर्व एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चैन स्नेचिंग की थी। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार तमंचा, दो बाइक व दो सोने की चैन भी बरामद हुई।