छिबरामऊ: गणेश चौधरी की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने शराब के नशे में मारपीट कर किया घायल, कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र
शहर के गणेश चौधरी की रहने वाली एक महिला को उसके शराबी पति ने शराब के नशे में मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित महिला अपने 4 मासूम बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।