गिरिडीह: सदर अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीज़ और परिजन डरे, बड़ी घटना की आशंका
गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में कुत्तों का आतंक बेहद बढ़ गया है। शुक्रवार को बारिश के बाद करीब 12 बजे कुत्तों के झुंड ने कई लोगों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने भाग कर कुत्ते के हमले से खुद को बचाया। बताया गया कि दिन प्रतिदिन सदर अस्पताल परिसर में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों के लिए खतरा भी बढ़ता जा रहा है।