उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड के लिए 27 से 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
#BreakingNews #Uttarakhand #WeatherAlert #RainAlert #IMD #HeavyRain #Monsoon #Dehradun #Nainital #Pauri #Bageshwar #Uttarkashi #Chamoli #Rudraprayag #Tehri #Pithoragarh #Haridwar #USNagar #पहाड़समाचार