अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार, हत्या और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में जिला कलेक्टर को सोमवार शाम 5 बजे ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित था, जिसमें कठोर कदम उठाने की मांग की गई।