पटना ग्रामीण: अधिवेशन भवन में डॉ. वीरेंद्र शर्मा मेमोरियल साइंटिफिक सेमिनार का किया गया आयोजन, 600 होम्योपैथिक चिकित्सक हुए शामिल
अधिवेशन भवन में डॉ वीरेंद्र शर्मा मेमोरियल साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें 600 होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया। बता दें कि होम्योपैथिक की पढ़ाई पूरी कर जब चिकित्सक विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित मरीजों से मिलते हैं, तो तुरंत सफलता नहीं मिलने पर मूल बातों को भूल जाते हैं। जैसे कि बीमारी के लक्षण, उक्त बातों को लेकर आज इस सेमिनार का आयोजन हुआ है।