पटना ग्रामीण: पटना के विद्यापति भवन में आयोजित अधिवक्ता समागम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा
पटना के विद्यापति भवन में अधिवक्ता समागम का आयोजन किया गया। जहाँ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल और नवभारत के निर्माण में अधिवक्ता समाज का अहम योगदान रहा है। महात्मा गांधी जी से लेकर अम्बेडकर जी तक सभी वकालत के पेशे से जुड़े रहे।