पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित आईना फैक्ट्री के मालिक पर बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित आईना फैक्ट्री के मालिक पर हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने अंधा घुन फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में फैक्ट्री मालिक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। वहीं फायरिंग की आवाज और पीड़ित के द्वारा शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। वहीं लोगों को आता देख अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।