पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना इलाके में कांच व्यवसायी के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
खाजेकलां में कांच व्यवसायी के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की। घटना में व्यवसायी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी, जिसे व्यवसायी ने देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद रविवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गई। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।