पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना इलाके में बदमाशों ने सब्जी खरीद कर लौट रही महिला से छीनी सोने की चेन
गर्दनीबाग थाना इलाके में विधान परिषद के सेक्शन ऑफिसर राजीव रंजन की पत्नी सरिता कुमारी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। सरिता सब्जी खरीदकर सिपारा पुल के नीचे से घर लौट रही थी। इस बीच बाइक सवार 2 बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।