गुमला: 24 घंटे में चार लोगों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, तीन अस्पताल में भर्ती, एक रिम्स रेफर
जिले में 24 घंटे में चार लोगों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि एक युवक को डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया है।पहली घटना में 16 वर्षीय छात्रा ने कई टैबलेट खा लिया इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की। जिले के झिकिरमा में एक युवक खोरा पतरा टोली में एक महिला और केरा गानी तबेला में एक वृद्ध ने जहर खाया।