खैरथल: सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, अन्य अतिक्रमियों की तलाश जारी
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में सरकारी सिवाइचक और चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में चार अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार किया गया है तहसीलदार कार्यपालक मजिस्ट्रेट विवेक कटारिया ने रविवार शाम 6 बजे बताया इन सभी को किशनगढ़ कारागृह भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पटवारी हल्का सीलगांव के ग्राम भगोला जाट और सील गांव में की गई है।