परबत्ता: परबत्ता नगर पंचायत के वार्ड 14 स्थित बगीचा के कुएं से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 में मंगलवार को एक युवक का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-14 निवासी बालेश्वर यादव के पुत्र अजय यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को