पथरिया: नौरू मारा के पास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, मासूम सहित 3 घायल जिला अस्पताल रेफर
Patharia, Damoh | Jun 17, 2026 पथरिया नौरू मारा गांव के पास मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में शाहपुर सोनकिया निवासी मनोज कुर्मी की मौत हो गई। हादसे में उनका 4 वर्षीय पुत्र वेद कुर्मी, राजकुमार पटेल और गोविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पथरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी।