कोंडागांव: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ठेमगांव में आयोजित शादी समारोह में पारंपरिक अंदाज में दिखे, निभाई बस्तर की संस्कृति
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम आज रविवार को ग्राम पंचायत ठेमगांव में मरकाम परिवार के शादी समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मोहन मरकाम का देशी और पारंपरिक अंदाज लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बस्तर की समृद्ध संस्कृति को जीवंत करते हुए स्थानीय ग्रामीणों के साथ मांदर