बदायूं: कंडेला गांव में शराब पीकर पति ने पत्नी पर ईंट से हमला कर घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 11, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के कंडेला गांव में शराब पीकर पति ने पत्नी कन्याकुमारी पत्नी सुखबीर सिंह के ईट मारकर घायल कर दिया। फिलहाल इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। घायल कन्याकुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।