खाजूवाला: किसानों की मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ तहसील इकाई खाजूवाला ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित राहत की मांग की है। संगठन ने मुख्य रूप से 3 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाते हुए तुरंत विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा और फसल बीमा दिलाने की मांग की है।