उधवा: राधानगर और राजमहल थाना परिसर में आमजनों के लिए शुरू हुई निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था
लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से आमलोग काफी परेशान है। इसी को देखते हुए राधानगर थाना एवं राजमहल थाना परिसर के बाहर आमजनों,राहगीरों और यात्रियों के लिए निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था शुरू की गई है। जहां लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।