नगर निगम मे प्रति बुधवार को होने वाली महापौर जनसुनवाई मे नागरिकों द्वारा अपनी निगम संबंधि समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिये जाते है। इसी कडी मे बुधवार 26 नवम्बर को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम बैठक हाल में जनसुनवाई कर नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्या सुनी।