दमोह: फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं
Damoh, Damoh | May 28, 2026 दमोह गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फुटेरा तालाब ईदगाह मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। हाफिज मुनव्वर रजा साहब ने नमाज पढ़ाई और देश मे अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था के लिए आभार जताया।