बलिया: मेरा युवा भारत बलिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जीराबस्ती में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Ballia, Ballia | May 11, 2026 मेरा युवा भारत बलिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जीराबस्ती स्थित सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार की दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।